रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– टाई लगाकर, महंगी चार चक्का गाड़ी में दो युवक ग्राम कनकपुर पहुंचे थे जहां वे प्रधानमंत्री आवास एवं शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से अंगूठा का निशान ले रहे थे जब ग्रामीणों को शक हुआ एवं उन्होंने इसकी जानकारी जनपद सीईओ विनय गुप्ता को दी तो उन्होंने बताया कि न तो जिला से और न ही जनपद से कोई अधिकारी प्रधानमंत्री आवास के तहकीकात के लिए एवं शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भेजा गया है जिसके बाद रामानुजगंज पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची एवं वाहन समेत दोनों युवकों को थाने लेकर आई जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
     

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:30 बजे के करीब जाकिर खान पिता वजीर खान उम्र 26 वर्ष ग्राम सिरसी भैयाथान एवं आमीन पिता मोहम्मद नईम उम्र 25 वर्ष ग्राम बढ़वार थाना रमकोला के रामानुजगंज जनपद के ग्राम कनकपुर पहुंचे एवं वे ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने एवं शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का बात करते हुए अंगूठे का निशान बारी-बारी से लेने लगे जब ग्रामीणों के द्वारा उनसे पूछा गया कि आप कहां से आए हैं एवं किसके आदेश से आए हैं तो वह गोलमोल जवाब देने लगे जिस पर उन्हें शक हुआ तो वे तत्काल जनपद सीइओ विनय गुप्ता को जानकारी दिए तब उन्होंने बताया कि जनपद या जिला से किसी को  भी जांच करने नही भेजा गया है जिसके बाद तत्काल रामानुजगंज थाने को सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची व इनोवा कार और उसके ड्राइवर तथा दोनों युवकों को थाना लाया गया। इनोवा ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी अंबिकापुर की है युवकों ने किराए पर लिया था। वही दोनों युवक बोल रहे थे कि हम फिनो पेमेंट बैंक के कर्मचारी हैं एवं बैंक के कार्य से यहां आए थे। थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों युवकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Categorized in: