छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में प्रकाशित हुआ केल्हारी तहसील
शीघ्र ही अस्तित्व में आयेगा

मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा गढ़ रहे हैं ! विधायक गुलाब कमरों के अथक प्रयास से केल्हारी को करोड़ो के विकास कार्यो के साथ नवीन तहसील की सौगात मिली है !

भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों के अथक प्रयास से केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिल गया है इसके लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र पत्र में प्रकाशित हुआ है जल्द ही केल्हारी नवीन तहसील के रूप में अस्तित्व में आएगा ! राजपत्र में प्रकाशन के अनुसार केल्हारी नवीन तहसील में 74 राजस्व ग्राम सम्मिलित किए गए हैं जिसमें 13 पटवारी हल्का बनाए गए हैं ! प्रकाशित राजपत्र में नवीन तहसील केल्हारी का सीमांकन कर दिया गया है ! राजस्व निरीक्षक मंडल केल्हारी के पटवारी हल्का नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12 व 13 को शामिल किया गया है कुल 13 पटवारी नियुक्त होंगे !

Categorized in: