अंबिकापुर। जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा स्थाई समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में श्री सिंहदेव ने जिला ग्रंथालय अंबिकापुर के भवन मरम्मत हेतु एक लाख एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उदयपुर के भवन मरम्मत हेतु 10 लाख रुपये की राशि हेतु अनुमोदन कराने का आश्वासन दिया।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों से जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत हेतु प्रस्ताव प्राप्त कर इस्टीमेट सूची में शामिल करने कहा। बैठक में बताया गया कि जिले के 137 अति जर्जर स्कूल भवनों को ढहाने तथा 700 जर्जर स्कूलों की मरम्मत हेतु इस्टीमेट तैयार करने हेतु सूची आरइएस विभाग को भेजा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया जिला ग्रंथालय में पीएससी एवं यूपीएससी की कोचिंग क्लॉस शुरू की गई है। उन्होंने ग्रंथालय में एक शौचालय की आवश्यकता होने की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, सरला सिंह, अनिमा केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.संजय गुहे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: