अंबिकापुर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का काम अपराधी लगातार करने में लगे हैं। इसी तारतम्य में शहर के अग्रेसन चैक के पास स्थित जिम 24 फिटनेस में ट्रेनर पर चाकू से प्राणघातक हमला और स्कार्पियो वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
रिंग रोड में गहिरा गुरू आश्रम के पास रहने वाले मोनू साहू पिता स्व. नरेश साहू 23 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि वह अग्रेसन चैक के पास स्थित जिम 24 फिटनेस में जिम ट्रेनर का काम करता है। 22 मार्च को रात्रि 09 बजे वह जिम से काम खत्म होने पर अपने घर जाने के लिए बाहर खड़ी स्वयं की स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 डीजेड 9432 के ड्राइवर सीट पर बैठा ही था, कि सुशांत सिंह उर्फ अंशु विपरीत दिशा के गेट को खोलकर अंदर घुस गया और जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिया। किसी तरह खुद का बचाव करने के प्रयास में उसके हाथ में चाकू से चोट लग गया। इसके बाद वह गाडी से उतरकर जिम की ओर वापस भागा, इस दौरान ललित सोनी लोहे के रॉड से और लल्ला यादव व सत्यम सिंह फाइटर से उसके ऊपर वार कर दिए। नवनीत तिवारी, मुकेश यादव, प्रेम मराठा, निकेत चैधरी सहित अन्य उसे स्टंप, लोहे का रॉड, बेल्ट, फाइटर, धारदार हथियार लेकर मारने के लिए, इसके बाद वह जान बचाकर जिम के अंदर की ओर भाग गया और जिम के अंदर चेंजिंग रूम के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। आरोपी जिम के अंदर तक उसका पीछा किए और गाली-गलौज करते हुए अंदर कब तक छिपेगा, बाहर निकलते ही जान से मार देंगे कहने लगे। जब वह बाहर नहीं निकला तो सभी चलो इसकी गाड़ी को तोड़ देते हंै कहते हुए बाहर चले गए। मामला शांत हुआ तो वह जिम से बाहर निकला और देखा कि स्कार्पियो वाहन के चारों ओर के ग्लास को धारदार हथियार से तोड़-फोड़ करके बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस ने सुशांत सिंह, लल्ला यादव, ललित सोनी, प्रेम मराठा, निकेत चौधरी, मुकेश यादव, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, नवनीत तिवारी, राजवीर सिरका सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: