रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से सटे हुए जलकेश्वर पहाड़ में करीब 40 फीट ऊंचाई में गाय कई दिनों से चट्टान में फंसी थी जब इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो बजरंग दल के 15 स्वयंसेवक 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद गाय को सकुशल नीचे उतार लिए। जिसकी नगर में जमकर सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जलकेश्वर पहाड़ में गाय चरने गई थी इसी दौरान पहाड़ जब गाय चढ रही थी तब चट्टानों के बीच उसका पैर फंस गया और फसने के बाद वह वहीं घायल अवस्था में कई दिनों से पड़ी हुई थी इसी दौरान जब वहां घूमने गए बजरंग दल के स्वयंसेवक सुशील मेहरा, अकाश ठाकुर, निखिल गुप्ता ऋषिकेश गुप्ता की नजर घायल अवस्था में पड़ी हुई गाय पर पड़ी तो तत्काल उन्होंने अपने अन्य साथियों को सूचित किया जिसके बाद 15 बजरंग दल के स्वयंसेवक मिलकर 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद गाय को सकुशल नीचे उतारे।

Categorized in: