राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहाडीह में क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण 98 छात्राओं को किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी स्थायी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जयगोविन्द सिंह, ग्राम जरहाडीह के सरपंच, पंच, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Categorized in: