जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में कुछ सैनिक घायल हो गए हैं, घायलों अस्पताल में फर्ती कराया गया है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

मामले की जानकारी रखने वाले चार अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक मेजर ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक अग्रिम अड्डे पर अपने साथी सैनिकों पर गोलियां चलाईं और ग्रेनेड फेंके, जिससे उनमें से कुछ घायल हो गए। यह घटना राजौरी के थानामंडी इलाके में भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट हुई।

नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी की व्यक्तिगत मुद्दों अपने ही साथियों से बहस हो गई। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों में से एक ने कहा, ऐसा माना जाता है कि मेजर ने यूनिट के कुछ सैनिकों पर गोलीबारी शुरू करने से पहले हवा में गोलियां चलाईं। एक दूसरे अधिकारी ने कहा, गोलीबारी शुरू होने के बाद रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी समेत कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मेजर ने उन्हें भी ग्रेनेड से निशाना बनाया।

जम्मू क्षेत्र में इस साल दो बड़े आतंकी हमले हुए हैं। मई में राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में एक आतंकी हमले में पांच सैनिक मारे गए और एक अधिकारी घायल हो गया, संदेह है कि यह हमला आतंकवादियों के उसी समूह द्वारा किया गया था जिन्होंने अप्रैल में पुंछ में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए।

Categorized in: