३० जून को किशोरी ने दी थी नवजात बच्चे को जन्म, लोकलाज की डर से बेच दी थी किशोरी की मां


अंबिकापुर – ३० जून को मेडिकल कॉलेेज अस्पताल से बच्चा बेचने का मामला सामने आया है। वह भी नवजात को बेचने वाला कोई और नहीं उसकी नानी ही है। इस मामले में मणिपुर चौकी पुलिस ने नवजात की नानी व खरीदार युवक को गिर तार किया है। युवक पुत्र मोह में नवजात बच्चे को खरीदा था। जिस दिन किशोरी ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। उसी दिन युवक की पत्नी ने नवजात बच्ची को जन्म दी थी। इससे पूर्व उसके चार और बच्ची हैं। वह पुत्र मोह में पकड़कर नवजात बच्चे को ६० हजार रुपए में खरीदा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा निवासी एक महिला ने अपने गर्भवती १४ वर्षीय किशोरी को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन द्वारा किशोरी का प्रसव कराया गया। किशोरी ने एक स्वस्थ्य नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद किशोरी काफी देर तक अचेत रही। इस दौरान किशोरी की मां ने लोकलाज की डर व पैसे के लालच में नवजात को अस्पताल में ही आए युवक सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी रौशन राजवाड़े से ६० हजार रुपए में बेच दी। जिस दिन किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया उस दिन सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी रौशन राजवाड़े भी अपनी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। इसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दी। इससे पूर्व भी इसके चार बेटियां हैं। पांचवीं बार जब बेटी हुई तो वह काफी मायूस था। इस दौरान किशोरी व रौशन राजवाड़े की पत्नी का बेड अगल-बगल में ही थी। रौशन ने किशोरी की मां से बात किया और वह बच्चे को देने के लिए तैयार हो गई। किशोरी की मां लोक लाज की डर से नवजात को ६० हजार रुपए में रौशन के हाथों बेच दिया।

किशोरी बच्चे के लिए बचैन थी
इधर किशोरी की मां बच्चा बेच देने के बाद नवजात को मृत पैदा होने का झूठी कहानी बनाकर अपनी बेटी को बता दी। इसके बावजूद भी किशोरी को इस बात का यकितन नहीं हो रहा था। वह घर जाने के बाद बच्चे के लिए जीद करने लगी। जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब किशोरी की मां से स ती से पूछताछ की तो वह सारी कहानी बताई। पुलिस ने महिला को गिर तार कर लिया है।

घर में था छठी का कार्यक्रम
इधर रौशन राजवाड़े को पुत्र का अरमान पूरा होता नजर आ रहा था। वह भी पत्नी को जुड़वा बच्चा होने का झूठी कहानी रचा और परिवार में काफी खुशी का माहौल था। गुरुवार को रौशन के घर में दोनों बच्चे का छठी मनाया गया। इसी बीच उसे क्या पता था कि उसका अरमान भी चकनाचुर हो जाएगा। देर रात को जब पुलिस पहुंची तो उसके होश उड़ गए और पुलिस ने पूछताछ की तो वह सारी सचाई बताा दिया। पुलिस ने नवजात को खरीदने के मामले में रौशन को गिर तार कर लिया। वहीं नवताज को बेचने के मामले में किशोरी की मांग को गिर तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा ८१ व आईपीसी की धारा ३७० के तहत कार्रवाई की है।

Categorized in: