लखनपुर (दिनेश बारी)- जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजपुरी कला स्थित कस्तूरबा गांधी आश्रम ग्राम पंचायत जूनाडीह आईटीआई कॉले‌ज ग्राम टपरकेला डीएवी स्कूल कवारेनटीन सेंटरों में ठहराए गए प्रवासी मजदूरों की मांग व जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के पहल पर चौपाल ग्रामीण विकास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान सरगुजा के द्वारा कासा रायपुर के सहयोग से लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले तीनों क्वॉरेंटाइन सैंटरो में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए 150 नग मछरदानी चौपाल संस्था के डायरेक्टर गंगाराम पैकरा के द्वारा 27 मई जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह को जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष मोनिका पैकरा एवं अमित सिंह देव के मौजूदगी में क्वॉरेंटाइन सेंटरों में वितरण किए जाने सुपुर्द किया गया काबिले गौर है कि 25 मई को जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के द्वारा सेंटरों के अवलोकन व भ्रमण के दौरान सेंटरों में ठहराए गए प्रवासी मजदूरों ने मछरदानी की विशेष मांग की थी जनपद सीईओ अजय सिंह के मार्फत सभी कवारेनटाइन सेंटरों में मच्छरदानी वितरण कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत सिरकोतगा उपसरपंच सत्येंद्र राय जनपद कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

Categorized in: