मानीचौक(उमाशंकर देवांगन)- बिश्रामपुर क्षेत्र में संचालित ट्रेड यूनियन एचएमएस के एरिया अध्यक्ष हीरालाल विगत 25 वर्षो से अध्यक्ष के पद पर थे व इनके नेतृत्व मे एचएमएस यूनियन क्षेत्र मे कई वर्षों से यूनियनों नम्बर वन का खिताब हासिल किया था, हीरालाल बिश्रामपुर क्षेत्र में एचएमएस की कुल सदस्यता का आधा सदस्यता स्वयं के क्षमता से करते थे किन्तु पिछले कुछ सालों से एचएमएस के अंतरुनी विवाद के कारण हीरालाल दो दिन पूर्व एचएमएस के महामंत्री नाथूलाल पांडेय को व्हाटसआप के माध्यम से क्षेत्रीय अध्यक्ष और एचएमएस के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुये आज एटक कार्यालय में एचएमएस के 50 सक्रिय साथियो और करीब 400 कामगारो की सूची के साथ संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया।

इस दौरान एटक कार्यालय मे केंद्रीय अध्यक्ष एटक एसईसीएल अजय विश्वकर्मा ने हीरालाल सहित एटक में सदस्यता लेने वाले सभी का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर अजय विश्वकर्मा ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा की हीरालाल जी कर्मठ और कर्मचारियों के सुख-दुख मे हमेशा मदत करने वाले श्रमिक नेता है वे अब एटक परिवार का हिस्सा है और इनके एटक मे शामिल होने से एटक को बड़ी मजबूती प्राप्त हुआ है साथ ही अब श्रमिको की सम्स्यायों का निराकरण भी सरलता से किया जा सकता है। इस कार्यक्रम दौरान हीरालाल ने कहा कि मैने 30 वर्षो तक एचएमएस में रहकर कर्मचारियों का निस्वार्थ सेवा किया है और एचएमएस को क्षेत्र मे नम्बर एक के मुकाम तक पहुचाया लेकिन जहाँ सम्मान ना मिले और लोग एक दुसरे को नीचा दिखाने मे लगे रहे उस संगठन को छोड़ देना ही उचित समझा। मैनें एटक के साथियों की कार्यशैली को देखा है जिससे प्रभावित होकर मैने एटक यूनियन का सदस्य बनना ही उचित समझा।

Categorized in: