रामानुजगंज रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सिलाजु में आज दोपहर हृदय विदारक घटना में दो मासूम बहनों समेत तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया वहीं घटना की सूचना पर एसडीओपी नितेश गौतम एवं रामचंद्रपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

                                                        प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिलाजु के कलोरिया पारा में 5 बच्चे घर के नजदीक डबरी में दोपहर 1 बजे के करीब नहाने गए थे जिनमें दो सगी बहनों एवं उसकी नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए जहां तीनों डूब गई वही वहीं उनकी एक और सहेली भी डूबने लगी जिसे साथ में नहाने गए बच्चे के द्वारा सोर करने पर ग्रामीणों के द्वारा डूबने से बचाया गया। डबरी में डूबने से संगीता पिता शंभू राम उम्र 13 वर्ष निर्मला पिता शंभू राम उम्र 10 वर्ष पूजा पिता मनोज उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई। गुंजन पिता बालेश्वर प्रजापति उम्र 10 वर्ष को डूबने से ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया घटना की सूचना पर एसडीओपी नितेश कुमार गौतम एवं रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मासूम बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।

Categorized in: