जटाशंकर धाम में भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे विधायक गुलाब कमरों, की लाखों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

मनेंद्रगढ़ ! भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों सावन के चौथे सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के चपलीपानी स्थित जटाशंकर धाम भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे और विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश व क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि, प्रगति, खुशहाली व अमन चैन की कामना की ! इस दौरान राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने बन अमले के साथ जटाशंकर धाम का निरीक्षण किया तथा स्थिति के संबंध में पूरी जानकारी ली ! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने कहा कि जटाशंकर धाम को पूरी तरह से एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा जहां पर श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया हो सकेगी ! उन्होंने जटाशंकर धाम में हाई मास्क लाईट, शेड निर्माण हैंड पंप जटाशंकर धाम फर्श के साथ 12 किलोमीटर की सड़क निर्माण हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सर्वे का निर्देश दिया तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से चपलीपानी जटाशंकर धाम में प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा की ! उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जटाशंकर धाम का बदला हुआ स्वरूप नजर आएगा तथा एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा जहां पर श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ! जटाशंकर धाम में पूजा अर्चना करने राज्यमंत्री गुलाब कमरों के साथ जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि शैलजा सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी पहुंचे हुए थे !

Categorized in: