जुआ फड़ से 70 हजार रुपये नगद और 6 मोटरसाइकिल बरामद, मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़ शहर से लगे मिलन पथरा में लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनसे लगभग 70000 रुपए और 6 वाहन जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौघड़ा के मिलन पथरा में लंबे समय से जुआ फड़ का संचालन किया जा रहा था। पुलिस जब भी वहां दबिश देती जुआरी मौके से फरार हो जाते और पुलिस को बैरंग ही लौटना पड़ता।
बुधवार की रात लगभग 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्र मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कर्ण उके को अवगत कराया गया और उनके मार्गदर्शन पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय राम लाल श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष बाबू लाईन राजनगर कालरी, भोला साहू पिता अली भरवा उम्र 40 वर्ष कपिलधारा बिजुरी, शमीम अख्तर मोहम्मद अलीम उम्र 33 वर्ष वार्ड नंबर 7 कोतमा, पिंकू सिंह पिता कन्हैया सिंह उम्र 30 वर्ष वार्ड नंबर 17 रामनगर, रमेश पिता समन दास उम्र 47 वर्ष रामनगर, इकबाल अली पिता नन्हू मिया उम्र 35 वर्ष राजनगर, अवधेश सिंह श्री राम सिंह उम्र 40 वर्ष रामनगर को हिरासत में लिया गया जिनसे लगभग 70000 की रकम, ताश खेलने के लिए ताश पत्ती और 6 मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सचिन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक वीके सिंह,आरक्षक अजय पोया, इस्तियाक खान और सैनिक विनय सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Categorized in: