मनेन्द़गढ़- सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों ने कोरिया जिले के विकास में सतत प्रयत्नशील रहते हैं तथा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशील रहते हुए सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान नागपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने विधायक गुलाब कमरों से एलसीडी प्रोजेक्टर की मांग की थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक गुलाब कमरो ने विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपए की तीन सेट एलसीडी प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया है, एलसीडी प्रोजेक्टर उपलब्ध हो जाने से अब स्कूल के छात्र अच्छी तरह से शिक्षा अध्ययन कर सकेंगे, इसी तरह कुछ दिनों पूर्व विधायक श्री कमरो ने भरतपुर विकासखंड के भगवानपुर में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रबंधन की मांग पर इनवर्टर उपलब्ध कराया था। शिक्षा के लिए संवेदनशील विधायक श्री कमरो छात्रों की मांग या उनकी समस्या को देखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में जरूरत की चीजें उपलब्ध करा रहे हैं।

Categorized in: