खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम से प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा का सैंपल लेकर गोदाम को किया सील..

मनेन्द्रगढ़- पुलिस और खाद विभाग की टीम के छापामार कार्यवाही में शहर के बस स्टेंड के पीछे एक गोदाम में भारी मात्रा में पान मसाला-गुटखा पाए जाने की बात सामने आई है जहां पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा गोदाम पर जांच कार्रवाई की जा रही थी। खाद्य एवं औषधि विभाग की 4 सदस्यीय टीम शनिवार की सुबह से जांच कार्रवाई कर रही थी। इसके बाद बरामद सामाग्री रायपुर जांच के लिए भेजी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस टीम के साथ उक्त गोदाम में छापा मारा था। मनेन्द्रगढ़ बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय के ठीक बगल में एक मकान में बने गोदाम में छापा मार कार्रवाई हुई थी, पुलिस गोदाम के अंदर गई तो सामग्री देखकर हैरान रह गई । गोदाम में भारी मात्रा में राजश्री गुटखा, गुड़ाखु सिगरेट और पान मसाला मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 लाख रुपए से अधिक का माल गोदाम में भरा हुआ था। लॉक डाउन में इन सामाग्री पर प्रतिबंध लगा था वह यहां बड़ी मात्रा में मिला, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर यह माल लॉक डाउन में कब और कहां से आया। खुले बाजार में यह सामग्री दोगुने से तीनगुने रेट में मिल रही थी इससे यह साफ है कि इसकी कालाबाजारी की जा रही थी, बताया जा रहा है कि यह गोदाम गोपी अग्रवाल नामक व्यक्ति का है।

शुक्रवार की शाम की कार्रवाई के बाद शनिवार की सुबह से खाद्य औषधि प्रशासन कार्यालय बैकुंठपुर के संजय नेताम सहायक औषधि नियंत्रक ने अपने 4 सदस्यीय टीम के साथ जांच कारवाही शुरू की चश्मे दिन भर जांच की जा रही थी। सामग्री का सैम्पल लेकर रायपुर खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही थी। जांच को लेकर जांचकर्ता अधिकारी कुछ भी अधिकृत रूप से जानकारी देने से बच रहे थे पूरी जांच कार्यवाही गोपनीय ढंग से की जा रही थी जांच के बाद ही कोई जानकारी देने की बात जांचकर्ता अधिकारी कह रहे थे।

गोदाम को किया गया सील- पकड़े गए पान मसाला की जांच के संबंध में जब सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ के बस स्टैंड के पीछे एक गोदाम में भरे पान मसाला की जांच कर सैंपल लिया गया है सैंपल को जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी पान मसाला का सैंपल लेने के पश्चात गोदाम को सील करने की कार्यवाही की गई है।

Categorized in: