बलंगी विवेक पांडे- कोरोना वायरस से जंहा एक ओर लॉक डाउन चल रहा है वही चाहे शहर हो या गांव निम्न वर्ग के लोग हो या उच्च वर्ग में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं चोरी मारपीट जमीन विवाद के मामले भी काफी बढ़ रहे इसी तरह की एक घटना ग्राम करीं चौकी बलंगी में दिनांक ‌5/6/20 को ‌ शासकीय जमीन पर एक व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर लिया गया था और ‌भूमी पर झोपड़ी बनाने के ‌विवाद को लेकर दो यादव परिवार में झगड़ा मारपीट करने पर दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट करने पर काउंटर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। एक प्रार्थी भगतलाल यादव व दूसरे प्रार्थी मेहीलाल यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अपराध कायम कर बिबेचना में लिया गया है। इस दौरान चौकी प्रभारी ने अपील भी किया कि कोई भी समस्या आती तो कानून को हाथ मे न लेकर कानून का सहारा लेवे।

Categorized in: