बलरामपुर राजू ठाकुर- जिले के पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अखिल छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन समर्थित छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल में पंचायत सचिव सम्मिलित होते हुए एवं पंचायत सचिव को शासकीयकरण करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र प्रेषित किया।

                                           छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ जिला बलरामपुर के द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं एवं राज्य शासन एवं केंद्र सरकार की सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पंचायत सचिव के साथ नियुक्त सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय करण कर दिया गया है केवल पंचायत सचिव ही शासकीय करण से वंचित है। प्रदेश के 65 विधायकों के द्वारा पंचायत सचिवों को शासकीय कार्य करने हेतु अनुशंसा पत्र भी लिखा गया है। संघ ने मुख्यमंत्री से पंचायत सचिव को शासकीयकरण करने की मांग करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सचिव राघवेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष रतन सिंह, कृष्ण चंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष शेषनाथ दुबे, सचिव नीरज कुमार यादव, संरक्षक अंबुज यादव, संगठन मंत्री हरि सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में सचिव शामिल हुए।

Categorized in: