छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उप मुख्यमंत्री सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव का भव्य स्वागत

मनेंन्द्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उप मुख्यमंत्री सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव का रविवार को एमसीबी जिले के नागपुर चौराहे पर आगमन हुआ जहां पर उत्साहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर उनका भव्य स्वागत किया । सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव को अपने बीच पाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बड़े ही सहज भाव से प्रेम पूर्वक मुलाकात कर हालचाल जाना। इस अवसर पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एमसीबी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, एमसीबी जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व नगरपालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका मनेंद्रगढ़ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Categorized in: