बलरामपुर – न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर सरकार की खामियां गिनाने आज भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश आवाहन पर प्रेस वार्ता की गई। प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने प्रदेश की कांग्रेश भूपेश बघेल की सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर भडास निकाला और छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की खामियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि सरकार पूर्ण शराबबंदी का मुद्दा बनाकर जनता के बीच बात रखते हुए सरकार बनाई थी लेकिन शराबबंदी करना छोड़ शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई। हाल में हुए महासमुंद घटना की जिक्र करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में शराब की वजह से कितनी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कई जाने चली गई लेकिन सरकार शराबबंदी पर कोई बात नहीं कर रही है।

छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उन्होंने बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देखते ही देखते अपराध का गढ़ में बदल गया है। प्रदेश में अराजकता और अत्याचार पर्याय बना दिया गया है। किसानो के कर्जा माफी का वादा सरकार के द्वारा पूरा नहीं किया गया। कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र में स्पष्ट वादा करने के बावजूद किसानों को 2 सालों से बकाया बोनस का भुगतान नहीं किया है। धान का रकबा लगातार मनमाने तरीके से कम कर दिए जा रहे हैं किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं पिछले ढाई वर्षो में करीब 300 किसानों ने आत्महत्या की है केवल 10 महीनों में 141 किसानों ने आत्महत्या की बात तो शासन ने स्वीकार की है।

गरीबों कीआवास को भी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं बख्शा अखिलेश सोनी

प्रदेश सरकार की वजह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रदेश को दिए गए 6 लाख आवास में 4 लाख 80 आवास कांग्रेस ने वापस कर दिए। आखिर छत्तीसगढ़ के जनता के साथ छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार छलावा कर रही है। बेरोजगारी भत्ता हो या वैक्सीनेशन कोविड-19 इलाज में पूरी तरह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विफल रही है। प्रेसवार्ता में बलरामपुर रामानुजगंज जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ,जिला महामंत्री ओम प्रकाश जायसवाल, जय प्रकाश गुप्ता , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल,पूर्व जिला महामंत्री ओमप्रकाश सोनी, जयप्रकाश गुप्ता। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दुबे ,भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौतम सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, आईटी सेल का जिला सह संयोजक विशाल सोनी,बलरामपुर मंडल के अजीत सिंह, दिलीप सोनी,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, शिवम सिंह,मनीष सिंह, अजय यादव सहित बलरामपुर रामानुजगंज जिले के भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।//////

Categorized in: