बलरामपुर – जिला मुख्यालय में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। जागरूकता रथ को बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर बलरामपुर जनपद कार्यालय के प्रांगण से रवाना किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ गांव गांव जाकर लोगों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को बताएगी वही जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 के प्रति जागरूक करने का कोशिश किया जाएगा ताकि अपना गांव अपना देश पूरी तरह को भी संक्रमण से सुरक्षित रहे। बलरामपुर जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार समय-समय पर जारी आदेशों का पालन किया जाता है और संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Categorized in: