राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिला संयोजक के पद पर जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह को नियुक्त गया है।
नियुक्त होने के पश्चात् जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने फेडरेशन द्वारा जिला संयोजक बनाये जाने पर फेडरेशन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन ने उन्हें जिला संयोजक की नई जिम्मेदारी दी है, जिसे वे पूर्ण निष्ठा से निभाऐंगे। श्री सिंह ने कहा है कि जिला संयोजक होने के नाते जिले के सभी संगठनों को एकजुट कर आगामी 27 सितम्बर 2024 को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त उनका यह भी प्रयास रहेगा कि राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विनम्रता और भाईचारा कायम रहे। दोनों वर्ग एक दूसरे से विनम्रता से पेश आयें, जिससे अनुशासन का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं।

Categorized in: