राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर/ बलरामपुर -जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी एनएच 343 सड़क के दलधोवा घाट के पास चावल लोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है जिसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया है। शनिवार की रात ट्रक अंबिकापुर की तरफ से चावल लोड कर रामानुजगंज की ओर जा रहा था। तभी यह दलधोवा घाट उतरते वक्त अनियंत्रित होकर घाटी के नीचे पुल तोड़ते हुए खाई में गिर गया। हादसा बड़ा हो सकता था। लेकिन केवल गंभीर चोट होने की वजह से चालक को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां वाहन चालक का इलाज जारी है।

Categorized in: