अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर जिला अंतर्गत कुसमी ब्लाक के उप तहसील चांदो को तहसील बनाने का मांग पर जोर डालते हुवे बुधवार को जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि विकास मंडल सहित चांदो सहित आस-पास गाँव के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार चांदो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर इस ओर ध्यान आकर्षित कराया हैं।

ज्ञात हो की ग्राम चांदो को तहसील एवं ब्लॉक बनाने की मांग कई वर्षों से क्षेत्र के लोग कर रहे हैं. हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा सामरी तहसील को पुनः नवीन तहसील बनाया गया इसे लेकर चांदो के ग्रामीणजन निराश है.

बुधवार को इस मांग को तेज करते हुवे बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि पूर्व में विगत कई वर्षों से ग्राम चांदो को तहसील बनाने हेतु कई बार मांग की गई है. यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के साथ-साथ वर्तमान में तहसील कार्यालय से अत्यंत दूर हैं। साथ ही बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र की जनता को अपने रोजमर्रा के कार्य हेतु अत्यंत दूरी तय करके तहसील जाना पड़ता है. जिससे क्षेत्रवासियों में को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विधानसभा चुनाव के समय टीएस सिंहदेव के द्वारा क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया गया था कि चांदो को तहसील बनाया जाएगा. लेकिन वर्तमान में शासन के द्वारा जो नई तहसीलों का निर्माण किया गया है. उसमें चांदो को तहसील नहीं बनाया गया है. जिससे क्षेत्र की जनता में अत्यंत रोष व्याप्त है जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि क्षेत्र की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए चांदो को तहसील का दर्जा दिया जाए।

Categorized in: