मनेंद्रगढ़ ! नवरात्रि के पावन पर्व में भरतपुर विकासखंड के प्रसिद्ध चांगदेवी मंदिर में मातारानी का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है! श्रद्धालु भक्त मातारानी का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं । कोरोना काल के संकट के बाद मंदिर में रौनक दिखाई दे रही है जहां चांगभखार क्षेत्र के अलावा कोरिया और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अनूपपुर सीधी शहडोल कटनी आदि जिलों से श्रद्धालु पहुच रहे है। सप्तमी अष्टमी और नवमी को माँ चांग माता के दर्शन को श्रद्धालु यहां पहुचते है और पूजा अर्चना करते है । यहां आने वाले भक्त मंदिर परिसर में प्रज्वलित की गई ज्योति कलश के भी दर्शन करते है । माँ अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती है इस कारण यहां आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंदिर में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए तीन सौ एक दिए जलाऐ गए हैं,जिनमे दो सौ घी के तथा एक सौ एक तेल के हैं।यहां आने वाले लोग भी कोरोना महामारी से जल्दी निजात पाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर में सुबह शाम होने वाली आरती में इलाके के लोग शामिल होते है। मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकाने भी लगाई गई है । चांग भखार सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर का लगातार विकास किया जा रहा है।

Categorized in: