बलरामपुर ज़िला मुख्यालय के चांदो रोड स्थित सरनाडी क्षेत्र में बुधवार के रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चनान नदी के पास हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच तेज़ रफ्तार की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार डौवरा निवासी शिवकुमार का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक और कुछ ऑटो मे सवार मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है
घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना की असल वजह क्या है

Categorized in: