बलरामपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 343 की बदहाल स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा को फूट पड़ा। रामानुजगंज से अंबिकापुर तक की सड़क जर्जर हालत में है। इस मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है
इसी को लेकर बलरामपुर जिले के राजपुर में युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृव में चक्काजाम किया गया
कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की।
प्रदर्शन स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी, जिसके बाद यह आश्वासन दिया गया कि अगले 10 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, रामबिहारी यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जस्सम नजर, प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, उपाध्यक्ष पंकज यादव, नूतन खलखो, NSUI पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया।

Categorized in: