अंबिकापुर. भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री व सरगुजा जिला प्रभारी चंपा देवी पावले के मुख्य आतिथ्य भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा महिला मोर्चा सह प्रभारी सुमन विजय प्रताप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य व जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों में न शराबबंदी हुई न महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्जा माफ हुआए उल्टे सरकार ने घर घर पहुंचा कर महिलाओं का अपमान किया है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2023 है जिसे पाने के लिए पार्टी के साथ महिला मोर्चा भी पूरा दमखम लगाऐगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में महिला मोर्चा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। महिला मोर्चा जितनी मजबूत होगी संगठन उतना ही मजबूत होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि देश की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मान पुरातन परंपरा हैए भाजपा ने भी अपने संगठन में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर आगे बढाया है।

इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा पूरी जिम्मेदारी और मेहनत से अपना काम करेगी तथा सरगुजा में सकारात्मक परिणाम सामने लायेगीण्ण् इस अवसर पर सह प्रभारी सुमन विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्ष में महिला मोर्चा को और मजबूत बनने की आवश्यकता है।

Categorized in: