रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छतरपुर के ग्राम फुलवार कन्हर नदी में विगत 1 सप्ताह से अवैध रेत उत्खनन के लिए दो पोकलेन मशीन लगाई गई है वहीं यूपी एवं एमपी नंबर की दर्जनों ट्रक खड़ी है जिनसे परिवहन हो रहा है। खनिज विभाग के अकर्मण्यता से बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है जो कभी भी आंदोलन का स्वरूप ले सकता है

गौरतलब है कि रेत माफियाओं की नजर आजकल क्षेत्र में उन सभी रेत खदानों पर है जहां से भरपूर मात्रा में रेत निकल सकती है रेत माफिया बेखौफ होकर सब कायदे कानून को धत्ता बताते हुए अवैध उत्खनन में संलिप्त है। इनके हौसले इतने बड़े हुए हैं कि इनमे अवैध काम करने पर भी प्रशासन खौफ नहीं है इस कारण वह रात दिन रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत छतरपुर के ग्राम फुलवार से अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विगत 1 सप्ताह से यहां दो पोकलेन मशीन के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है वही यूपी एवं एमपी नंबर की गाड़ियां परिवहन कर रही है। रेत माफियाओं का यह ऐसा ख़ौफ़ है कि ग्रामीण चाह कर भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं वही इसे लेकर पूरे गांव में आक्रोश से वही जनप्रतिनिधि भी आक्रोशित है जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।

Categorized in: