बलंगी विवेक पांडे- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लॉक डाउन के साथ/साथ जिले की सीमाएं सील कर दी गई है, इसी में बलंगी जो मध्य प्रदेश का सीमावर्ती क्षेत्र है, पूरी तरह सील किया गया है, जिससे दूसरे प्रदेश के लोगों का आवागमन ना हो सके इसकी निगरानी के लिए बैरियर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, इसके अतिरिक्त बलंगी पुलिस भी लगातार मुस्तैदी के साथ लॉक डाउन के पालन कराने में समूचे क्षेत्र में सक्रिय है, बलंगी चौकी प्रभारी सीपी तिवारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की समझाइश दे रहे हैं ,आवश्यक कार्य पर ही बाहर निकलने की स्थिति में मुंह एवं नाक को मास्क, साफ गमछा, रुमाल, दुपट्टा से जरूर ढके, सार्वजनिक स्थलों पर ना थूकें, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें। अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, होम क्वारांटाइन के नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं ,ग्रामीणों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जा रहा है की किसी भी गांव में अगर एमपी,यूपी के लोग दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें बलंगी क्षेत्र में पुलिस अपनी जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता के साथ निभा रही है, इसके अलावा बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों की लगातार निगरानी के साथ हौसला अफजाई भी की जा रही है।

Categorized in: