बलरामपुर(राजू ठाकुर)- जिले के जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत करमडीहा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने को लेकर शिकायत की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव की मनमानी से इनको समय से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है साथ ही कई महीनों का पेंशन गायब कर दिया जा रहा है करमडीहा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत के अतरिक्त सीईओ प्रवेश पैकरा से मुलाकात की मुलाकात कर उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उनके पंचायत के सचिव के द्वारा उनके वृद्धा पेंशन की राशि का गमन किया जा रहा है, साथ ही कई महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव के द्वारा कई महीनों के बाद वृद्धा पेंशन देने बुलाया जाता है लेकिन मुश्किल से एक या दो महीने का देकर भेज दिया जाता है और यह कह दिया जाता है कि पैसा अभी नहीं आया है। कई बार ग्रामीण इसको लेकर जनपद स्तर के अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं देख ग्रामीणों ने बलरामपुर पहुंचकर जिला पंचायत पहुंच कर अपनी व्यथा सुनाई है। जहां पूरा देश का कोरोना संकट से जूझ रहा है तो वहीं ग्रामीण अपने पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं आखिर इन ग्रामीणों के साथ ऐसा कब तक चलता रहेगा क्या ग्रामीणों को इसी तरह अपने हक के लिए भटकना पड़ेगा।

ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ प्रवेश पैकरा ने उन्हें आश्वस्त कराया की हम जांच करा कर आपको जल्द ही आप की बकाया राशि आपको दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के उपरांत इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: