प्रेमनगर(पप्पू यादव)- सरकार के द्वारा छोटे बच्चों एवं गर्भवती माताओं के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार मिल सके इसके लिए महिला बाल विकास के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण आहार एवं कई कल्याणकारी योजना संचालित किए जा रहे हैं जिससे कुपोषण दूर किया जा सके।

मामला सूरजपुर जिले के प्रेम नगर परियोजना के सेक्टर कंचनपुर का है जहां पर ग्राम नवापारा कला के सत्यम महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा 1 वर्ष से सेक्टर कंचनपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार संचालित किया जा रहा है मौके पर ग्रामीणों के समक्ष पहुंचकर जानकारी लेने पर समूह द्वारा भारी अनियमितता पाई गई पूरक पोषण आहार तैयार करने के लिए किसी प्रकार की मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है और ना ही इस समूह के पास किसी प्रकार की यूनिट स्थापित है ऐसे में सवाल उठता है कि बिना मापदंड के समूह को पूरक पोषण आहार संचालन के लिए कैसे दे दी गई यह जांच का विषय है समूह के अध्यक्ष का कहना था कि हमारे पास चक्की नहीं है हम लोग सूरजपुर से पिसवा कर लाते हैं और यहां लाकर पैकिंग करते हैं समूह के द्वारा किसी भी प्रकार का मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है मनमाने तरीके से पूरक पोषण आहार बनाया जा रहा है ऐसे में मासूम बच्चे एवं गर्भवती माताओं को सही पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है पूछे जाने पर समूह के अध्यक्ष नाही सदस्यों को यहां तक नहीं मालूम की कौन-कौन सी सामग्री को कितनी कितनी मात्रा में मिश्रण करनी है इसके अलावा समूह के स्टॉक में गेहूं तेल सोयाबीन इत्यादि सामग्री कुछ भी नहीं था जहां पूरक पोषण आहार तैयार किया जाता है वहां अगल-बगल में गंदगी पसरी हुई है साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता इस संबंध में सेक्टर सुपरवाइजर के द्वारा बताया गया कि समूह को कई बार निर्देशित किया जा चुका है जब भी आप लोग मिश्रण करें कम से कम सूचना दें लेकिन उनके द्वारा सूचना नहीं दी जाती है सेक्टर सुपरवाइजर का यह भी कहना था कि मैंने लिखित में परियोजना को इसके बारे में जानकारी दी है कि समूह के द्वारा मुझे मिश्रण में नहीं बुलाया जाता है जबकि प्रत्येक माह पूरक पोषण आहार मिश्रण के समय सेक्टर पर्यवेक्षक का उपस्थिति अनिवार्य होता है इसके बावजूद संचालित समूह की मनमाने तरीके को देखते हुए पर्यवेक्षक के द्वारा उनके ऊपर कोई नोटिस और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही नही किया गया है समूह और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार की महत्वपूर्ण योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही है इससे साफ जाहिर होता है कि समूह के द्वारा गर्भवती माताएं एवं मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस मामले में प्रेम नगर परियोजना अधिकारी प्रभा लाकड़ा का कहना है की हमारे द्वारा इस मामले में जांच की गई है और प्रतिवेदन बना लिया गया है जिसमें महिलाएं गलत तो नहीं पाई गई हैं पर अगर ऐसा है तो जरूर हम उस पर कार्यवाही करेंगे।

Categorized in: