अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी,28 जनवरी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम भगत व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी द्वारा वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद शोमनाथ भगत के उपर राजनीति द्वेष वस कुसमी में बन रहे गौठान शेड का शिकायत करने का आरोप लगाया है. दो दिने यह मामला शोशल मीडिया में सुर्खियों पर हैं जिसकी चर्चा भी पान ठेले व चाय की दुकान पर लोग एकत्र होकर एक बार जरूर कर रहें हैं.

इस मामलें में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत परिषद कुसमी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बताया की वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद द्वारा की गई गौठान के संबंध में शिकायत पूरी तरह से निराधार एवम गलत है उक्त पार्षद को नगर पंचायत की विकास की इतना ही चिंता होता तो 3 बार परिषद की बैठक का बहिष्कार नही करते. जिसके चलते बहुत सारे नगर पंचायत के विकास की चर्चा एवम अन्य विकास संबंधित कार्य की चर्चा समय से नही हो पाई।

नगर पंचायत में प्रतिपक्ष का नेता का कोई संवैधानिक पद नही है
नगर पंचायत अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष द्वारा अपने जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस वात का भी उल्लेख किया गया है की वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अपने मन से नगर पंचायत कुसमी में प्रतिपक्ष का नेता बने हुए है नगर पंचायत में कोई भी पद प्रतिपक्ष नेता के लिए संवैधानिक रूप से नही है इनके द्वारा अपने पद का गलत तरीके से उपयोग करते हुए जनता में सुर्खियों में बने रहने के लिए नगर पंचायत में प्रतिपक्ष नेता का पद अपने मन से बना लिया जाता हैं।

टेंडर प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है गौठान का कार्य

नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा गौठान के निर्माण कार्य को सही तरीके से शासन के नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया के तहत गुणवता सहित कार्य किया जाना बताया है इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नही है इंजीनियर के द्वारा कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए 11.42 लाख का मूल्यांकन किया गया है विभाग एवम अन्य कटौती करने के बाद 8.85 लाख का ही भुगतान अभी तक ठिकेदार को किया गया है जिसके आधार पर ठिकेदार को प्राप्त आबंटन के अनुसार नियमानुसार भुगतान किया गया है वर्तमान समय में ठेकेदार द्वारा 80 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर ऐसा शिकायत किया गया है जो पूरी तरह से निराधार एवम गलत है नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद को नगर पंचायत के विकास से किसी प्रकार का लेना देना नही है जिसके चलते उनके द्वारा ऐसा शिकायत बार-बार किया जाता हैं।

Categorized in: