मनेन्द़गढ़ ! नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 में गौठान के लिए सरकारी भूमि का चयन कर भूमि पूजन किया गया था लेकिन भूमि पूजन के पश्चात रातों-रात अतिक्रमण कारी उक्त भूमि पर कब्जा कर अपना घर व बाउंड्री बना लिए थे जिस अतिक्रमण को शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा तोड़कर हटाने की कार्यवाही की गई है ! मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 में कुडाकू मोहल्ला में पड़ी सरकारी जमीन को गौठान का निर्माण हेतु चयन कर उक्त भूमि पर विगत दिनों नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे, इंजीनियर पवन साहू, वार्ड पार्षद आदित्य राज डेविड एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया था ! लेकिन भूमि पूजन के पश्चात अतिक्रमणकारी उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर अपना कब्जा जमा कर घर व बाउंड्री बना लिए थे जिसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कलेक्टर से शिकायत की थी जिसको गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम मनेंद्रगढ़ को तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर गौठान निर्माण का कार्य प्रारंभ कराने को निर्देशित किया था जिस पर एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार, आर आई, पटवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका इंजीनियर समेत अन्य प्रशासनिक अमला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है ! उल्लेखनीय है कि राज्य शासन का गौठान निर्माण की महत्वपूर्ण योजना है जिसके लिए राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा डीएमएफ फंड से लगभग 15 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी ! कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 में कुडाकू मोहल्ला में गौठान के लिए सरकारी भूमि का चयन कर भूमि पूजन कराया था लेकिन यह बात अतिक्रमणकारियों को रास नहीं आई और रातों-रात उक्त भूमि पर अपना कब्जा जमा कर घर व बाउंड्री का निर्माण कर लिया था जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है अतिक्रमण हटने के बाद शासन प्रशासन के मनसा अनुसार उक्त भूमि पर गौठान निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा ! बताया जा रहा है कि कुछ असंतुष्ट पार्षद जो विकास के लिए बाधक बन रहे हैं उनके द्वारा गौठान निर्माण में बाधा पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी ! कुछ लोगों का कहना था कि गौठान को लेकर सत्ता पक्ष के ही लोग आमने-सामने हैं वही क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी अतिक्रमणकारियों का घर हटाकर गौठान नहीं बनाने देने की बात कहीं जा रही है !

Categorized in: