रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- चांदनी चौक के समीप स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर शाखा रामानुजगंज में तमाम प्रयासों के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। बैंक के तमाम कोशिशों के बाद भी ग्राहकों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं प्रतिदिन बैंक में उमड़ रही भारी भीड़ से बैंक को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में अब पसीने छूटने लगे हैं बैंक प्रबंधन की तमाम व्यवस्थाओं को ग्राहकों के द्वारा धत्ता बता दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर शाखा रामानुजगंज के प्रबंधक शंकर राम भगत के द्वारा बैंक के बाहर जहां टेंट लगवा कर एक एक मीटर में खड़े रहने के लिए निशान बनवा दिए गए हैं साथ ही ग्राहकों को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जा रहे हैं तथा ग्राहकों को नंबर से एलाउंसमेंट के जरिए बुला बुला कर उनके कार्य किए जा रहे हैं। ताकि व्यवस्था बनी रहे परंतु इसके बावजूद भी ग्राहकों की उमड़ रही भारी भीड़ के कारण बैंक की सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह जा रही हैं। भीड़ ऐसी उमड़ रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। बैंक में ग्राहकों की इतनी भीड़ धान के बोनस का पैसा निकालने के लिए हो रही है।

इस संबंध में बैंक प्रबंधक शंकर राम भगत ने कहा कि हम लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने को लेकर बैंक के बाहर ग्राहकों को सुविधा के लिए टेंट लगाकर एक एक मीटर की दूरी में गोला बनवाया गया है वही यहां पहुंचने वाले सभी ग्राहकों को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाया जा रहा है। हम सब का प्रयास रहता है कि ग्राहकों का कार्य तेजी के साथ निपटाए यहां तक की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बार-बार एलाउंसमेंट भी किया जा रहा है।

Categorized in: