विकास केसरी रामानुजगंज रामानुजगंज नगर सीमा से 10 किलोमीटर दूरी पर वाड्रफनगर रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर पर ग्राम रामपुर सेंदुर नदी के तट पर श्री श्री 1008 नौ दिवसीय 21 कुंडीय श्री गणेश महायज्ञ का महा आयोजन 20 जनवरी से प्रारंभ हो गया है जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ रहा है यहां छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। जिसे लेकर व्यापक स्तर में व्यवस्था भी यह आयोजन समिति के द्वारा की गई है। प्रतिदिन देश के नामचीन संतो के द्वारा प्रवचन भी किया जा रहा है।

   गौरतलब है क्षेत्र में पहली बार इतने बृहद स्तर धार्मिक आयोजन हो रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र के धर्म प्रेमी लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यज्ञ के आयोजन को लेकर डेढ़ माह पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारियां श्री श्री 108 यज्ञ सम्राट श्री सियाराम दास जी महाराज खाकी बाबा मठ हिंगोली महाराष्ट्र के सानिध्य में संपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ आयोजन समिति के नरेश यादव एवं ललन यादव ने बताया कि यज्ञ में पूरे देश से साधु संत पहुंच रहे हैं वहीं प्रतिदिन देश के नामचीन संतो के द्वारा प्रवचन भी किया जा रहा है। नरेश यादव ने बताया कि वातावरण की शुद्धि एवं क्षेत्र के कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। 20 जनवरी से प्रारंभ यज्ञ का पूर्णाहुति एवं महा भंडारा 28 जनवरी को होगा वही यज्ञ के आरंभ होने के पूर्व विशाल शोभा यात्रा निकाला गया था जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए थे।
प्रतिदिन 15 हजार से अधिक लोग ग्रहण कर रहे हैं भंडारे का प्रसाद- श्री गणेश महायज्ञ के आयोजन के लिए डेढ़ माह पूर्व से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी वही तैयारी के दौरान ही प्रतिदिन हजारों लोगों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे वही यज्ञ प्रारंभ होने के बाद प्रतिदिन 15 हजार से अधिक लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

सेंदुर नदी के तट पर लगा मेला- श्री गणेश महायज्ञ के महा आयोजन को लेकर सिंधु नदी तट अद्भुत नजारा लोगों को देखने को मिल रहा है। नदी में जहां मेला लग गया है वही यहां दिनभर चहल-पहल देखते बन रही है। मेला में पहुंचने के लिए कई तरफ से रास्ते भी बनाए गए हैं।
दूर-दूर से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु- सेंदुर नदी के तट पर हो रहे श्री गणेश महायज्ञ में पूरे देश से साधु संत तो पहुंच ही रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं का भी प्रतिदिन भीड़ यहां बढ़ते जा रहा है क्षेत्र के लोग तो सम्मिलित हो ही रहे हैं वहीं दूरदराज से भी श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं। जिसे लेकर यज्ञ आयोजन समिति के द्वारा भी व्यवस्थाएं भी व्यापक स्तर में की गई है।
एक हजार से अधिक संख्या में पहुंचेंगे देश भर से संत- श्री गणेश महायज्ञ में तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज जगतगुरु द्वाराचार्य, स्वामी डॉक्टर राम कमल दास वेदांती जी महाराज, सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज द्वाराचार्य जगतगुरु श्यामा देवआनंदचार्य सहित देश के कोने कोने से एक हजार से अधिक संत का समागम अंत होगा। संतो के पहुंचने का सिलसिला 20 जनवरी से लगातार प्रारंभ है।
सेंदुर नदी की भव्यता देखते बन रही है- क्षेत्र में पहली बार हो रहे ऐसे विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर सेंदुर नदी तट की भव्यता देखते बन रही है। श्री गणेश महायज्ञ आयोजन समिति के द्वारा भव्य तरीके से जहां पूरे क्षेत्र की सजावट की गई है वहीं श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर भी तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं।

Categorized in: