दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- जिले के विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत धरतीपारा में अवैध तरीके से बड़ी पैमाने पर बंगला ईंट भट्ठे संचालित हो रही थी, गत 03/04/2020 को 3 ऐसे ईंट भट्टा धारी थे जो जलाने की तैयारी पर थे, किन्तु बार-बार ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों के शिकायत के बाद एसडीएम भैयाथान प्रकाश राजपूत और तहसीलदार प्रतीक जायसवाल तत्काल पहुंच कार्यवाही की थी, कार्रवाई किये गये ईट भट्ठों संचालकों के नाम नागेंद प्रजापति,कृष्ण प्रजापति, और भोला शंकर मानिकपुरी है।

दिलचस्पी भरी बात यह है कि धरतीपारा में कुल आठ भट्ठा संचालित हो रहा था, लेकिन अधिकारियों को तीन भट्ठा का ही जानकारी दी गई थी, और लोगो से मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता तीनों का नामजद शिकायत किया था, सूत्रों के मुताबिक बाकी ईट भट्ठा धारी उनके रिश्तेदार लगाते थे, और जो 3 ईट भट्ठा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी उनसे शिकायतकर्ता की आपसी दुश्मनी है जिसका वह बार-बार धमकी देकर बदला ले रहा था, कई प्रकार की अनाब-सनाब गाली-गलौज भी दिया करता था, और यह खेल बहुत लंबे समय से चला आ रहा था, गांव के अलावा किसी को जानकारी नही थी की धरतीपारा में बड़े पैमाने पर भट्ठा संचालित हो रही है, एक व्यक्ति द्वारा इस दिन भट्ठा के संचालकों को ऐसा उजागर कर दिया था कि ऐसा लगता था की किसी का हत्या कर घूम रहे है कोई कार्रवाई नही हो रही है। इस मामले को दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने खबर प्रकाशित किया और एसडीएम भैयाथान और तहसीलदार के द्वारा खबर के माध्यम से जानकारी मिली और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके में पहुंच जायजा ली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के सरपंच उप सरपंच जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पूर्व में प्रकाशित खबर पर एक नजर…

शिकायत के बाद 03 ईंट भट्ठों में SDM और तहसीलदार ने की कार्रवाई.. लेकिन बाक़ियों पर दिखाई दया.. बड़ा सवाल..आख़िर क्यों नहीं हुई कार्यवाही ?.. पढ़िये पूरी खबर..

https://cgfrontline.com/2020/04/25/1349/

Categorized in: