रामानुजनगर। थाना क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी है या नहीं मगर जुएं को सुरक्षित संचालित करने में कथित तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका बताया जाता है।

 

यहां थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्थान बदल बदल कर अनेकों जुएं के बड़े छोटे महफिल सजते हैं। कभी कभी बड़े सफेद पोश बंद कमरे में बैठकर हार जीत का दांव लगाते हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोज स्थान बदल कर खुले मैदान में भी जुएं के फड़ खुलेआम लग रहे हैं। और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों की सह पर दिन दहाड़े खुले मैदान में जुआ फड़ संचालित हो रहे हैं। मुख्यालय सहित थाना क्षेत्र के बार्डर पर पड़ने वाले तेजपुर उमापुर आदि गांवों जहां दूसरे थाना क्षेत्र के जुआरी भी शामिल होकर हाथ आजमाते हैं।भरी दोपहरी में इस समय जुआरियों के अनूकूल मौसम भी है जब गांव के बाहरी इलाके में लोगों का आना जाना बिल्कुल नहीं होता है। और इसका भरपूर लाभ जुआरी उठा रहे हैं।

Categorized in: