रामानुजनगर। ग्राम अक्षयपुर में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य पत्रकार सौभाग्य दुबे जनपद सदस्य परमेश्वर सिंह शिव मंगल सिंह अमर सिंह भाजपा नेता बंशीलाल शर्मा सरपंच जानकी सिंह सरपंच सुमित्रा सिंह सरपंच सुरेश सिंह परमेश्वर यादव विजय सोनी फारूक खां के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पतरापाली व सूरता के मध्य खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में पतरापाली टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाकर सूरता टीम को 99 रनों का लक्ष्य रखा।सूरता टीम की शुरुआत अच्छी रही और लक्ष्य के करीब पहुंच गए मगर पतरापाली टीम के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की अंतिम 3 गेंदों में सूरता को 4 रन की दरकार थी किन्तु सूरता टीम 96 रन ही बना सकी। पतरापाली की टीम 3 रन से विजयी रही। विजेता टीम को 10 हजार रुपए नगद व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 05 हजार रुपए नगद व ट्राफी अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्तार खान राम कुमार महेंद्र गुप्ता पटेल जुगूम सिंह तारकेश्वर सिंह जय सिंह पोर्ते बोधन सिंह प्रेम धर्मपाल सिंह गिरधारी सिंह जगतपाल रामनारायण देवनारायण हेम सिंह आयुष साहिल विफल सिफल अंबिकेश्वर सिंह अनिल सिंह शिवशंकर संजय नवीन सुनिल सतीश शिवशंकर छोटे लाल सुरेंद्र सिंह रूपेंद्र आदि उपस्थित थे।

Categorized in: