कोरिया- सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक माननीय गुलाब कमरो जी ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में कोरोनो योद्धा के रूप में पूरी लगन से अपनी सेवाएं दे रहे, बीएमओ ,चिकित्सक, नर्सिंग सिस्टर, स्टॉफ नर्स व फील्ड में कार्य करने वालो सभी कर्मचारियों को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया।

विधायक कमरो ने समस्त स्वास्थ्य विभाग के लोगो को उनके द्वारा रात-दिन किये जा रहे मेहनत की सराहना की और कहा डॉक्टर लोग अपने परिवार बच्चों को छोड़कर काफी मेहनत कर रहे साथ मे लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाकर देश को कोरोना मुक्त बनाने हेतु जुटे हुए हैं।

इस लिए डॉक्टरों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए और आम जन को भी डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए किसी भी तरह का उनके साथ गलत बर्ताव न हो इस बात पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह उपाध्यक्ष राजेश साहू ने भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह व कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनी उपस्थित रहे।

Categorized in: