मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरोना की रफ्तार से आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं प्रतिदिन लोग काफी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं वही कोरोना जांच में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं उन्होंने अपने आप को होम आइसोलेट कर लिया है !

नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि विगत 2 दिनों से मुझे हल्का बुखार हो रहा था इस कोरोना कॉल में मेरे द्वारा नगर वासियों को सुरक्षित करने को लेकर जरूरी सावधानी भी बरतने की अपील की गई। इसके लिए नगर पालिका परिषद के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाने कई योजनाएं भी बनाई गई। हमारा शहर काफी सुरक्षित था पर विगत कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण का दायरा शहर में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है कई सावधानियों के बाद भी आज मुझे कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया । विगत कुछ दिनों से जो भी मेरे शुभचिंतक व आमजन संपर्क में रहे हो वे तत्काल अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। अब कोरोना से लड़ाई हम सब की महती जिम्मेदारी है हमें इसे हराना होगा इसके लिए मैं शहरवासियों से आव्हान करती हूं।

बढ़ रही कोरोना की रफ्तार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है ! आमजन सहित विधायक व जनप्रतिनिधि भी कोरोना के संक्रमण से नहीं बच पाए हैं ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित कई नगरवासी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए हैं ! बढ़ते हुए कोरोना की रफ्तार ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है !

Categorized in: