जून-जुलाई व नवंबर-दिसंबर में बढ़ सकता है कोरोना का संक्रमण

अम्बिकापुर – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने आज अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की । जिसमे श्री सिंहदेव ने कहा कि पुरे देश को सतर्क रहना है लॉक डाउन हमेशा नहीं रह सकता है हमारे देश और राज्य में आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है इसी क्रम में धीरे धीरे गतिविधियों को शुरू किया जाएगा इस दौरान हमें यह जरूर ध्यान रखना होगा कि आने वाले कुछ महीने हमें सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग नियमित रूप से करना होगा ताकि कोरोना से बचाओ किया जा सके।

श्री सिंहदेव ने कहा कि कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि संक्रमण का काल अभी जून और जुलाई में बढ़ सकता है और उसके बाद एक अंतराल के बाद इसमें कमी आएगी उसी प्रकार यह अंतराल एक बार और नवंबर दिसंबर में आ सकता है जिसे लेकर हमें सजग रहना है क्योंकि सभी प्रदेशों में अलग अलग प्रदेशों से लोग मजदूर सहित अन्य लोगों का आना जाना प्रारंभ हो जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।जिसे कंट्रोल करने के लिए हमें लॉक डाउन के दौरान बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा और सामाजिक दूरी बनाकर सभी को नियमित रूप से मास्क का उपयोग कर अपने दैनिक जीवन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी जिससे हम कोरोना पर जीत दर्ज कर सकते हैं।

तीसरे चरण के लॉक डाउन के पश्चात पब्लिक परिवहन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जो निर्देश प्राप्त होंगे मुख्यमंत्री और शासन मिलकर निर्णय लेगी।अभी जिले में या प्रदेश के अंदर पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रारंभ करने के लिए कोई योजना पर चर्चा नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि शासन यदि थर्ड फेस के बाद कुछ निर्णय लेती है तो लॉक डाउन को हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।सभी संस्थानों को एक साथ नहीं खोलने पर सरकार विचार कर सकती है।उन्होंने बताया की लॉक डाउन के दौरान प्रदेश में देश के साथ-साथ मुख्य उत्पादक कंपनी जैसे कोयला,बिजली,सीमेंट कृषि दवाइयां सहित अन्य निर्माण कंपनियां कार्यरत रही हैं।

श्री सिंहदेव ने बताया कि करोना के बचाव के लिए अभी तक किसी भी देश ने प्रमाणित वैक्सिन बनाने में सफलता प्राप्त नहीं की है इसलिए इसका अभी तक सही इलाज बचाव ही है और इसके लिए हमें सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करना होगा। सरकार भी इसी को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले लॉक डाउन को ही माध्यम बनाया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग से लोगों को अलग रखकर इसके बचाव के लिए कारगर तरीका अपनाया जाए।कुछ देशों ने पहले सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं अपनाया जिसका नतीजा उन्होंने देखा लेकिन भारत सरकार ने इसे सबसे पहले अपना कर कोरोना पर बहुत हद तक कंट्रोल करने में सफलता प्राप्त की और इस पर क्रमबद्ध तरीके से काम कर रही है।हमें ऐसे ही और कुछ दिन संयमित होना होगा ताकि कोरोना का संक्रमण बढ़ ना सके।प्रदेश में शराब बिक्री को लेकर एक प्रश्न के दौरान श्री सिंहदेव ने कहां की यह केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रदेशों को लॉक डाउन 3 में दी गई ढील के बाद लिया गया निर्णय है, जिसके के अनुसार सरकार प्रदेश में अपने-अपने राजस्व स्थिति को देखकर निर्णय ले सकती थी।उसी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है यह निर्णय अन्य और चीजों में भी लिया गया है।

Categorized in: