शुुुदधु लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़ ! प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मंगलवार को रायपुर से चलकर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने खाद अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों से पीडीएस के राशन वितरण व्यवस्था की विस्तृत रूप से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया! इस दौरान सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सोनहत भरतपुर विधायक गुलाब कमरों तथा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था व जिले की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया ! इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोरिया जिला मध्य प्रदेश की बॉर्डर वाला जिला है इसके बावजूद भी महामारी जैसे कोरोना वायरस से यह जिला पूरी तरह सुरक्षित है इसके लिए यहां का प्रशासन का कार्य व्यवस्था सराहनीय है प्रशासन के द्वारा शासन के निर्देशों व आदेशों का पालन करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की है इसके लिए कोरिया जिला प्रशासन का सराहनीय कार्य है उन्होंने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए रात दिन कार्य में लगे को रोना योद्धाओं के कार्यों की प्रशंसा की ! खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सपरिवार रायपुर से जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे थे जहां पर वह स्थानीय विश्राम गृह में कुछ देर रुके और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए ! इस अवसर पर भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंह देव कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी नगर पालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष अशोक जयसवाल मनेंद्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी समेत अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Categorized in: