राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला स्तरीय समिति का बैठक बलरामपुर ऑडिटोरियम में रखा गया, था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने सभी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला एवं सभी 11 मंडलों के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता अपनी एकजुटता के साथ तथा पूरी लगन और मेहनत ईमानदारी के साथ करते हुए केंद्र में बैठे नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्थान हेतु आयोग गठित कर जो संवैधानिक दर्जा दिया जा रहा है उसे डोर टू डोर घर-घर जाकर हर एक पिछड़ा वर्ग के लोगों को बताएं एवं केंद्र के सभी विभिन्न कार्य योजनाओं को जनता तक शत प्रतिशत पहुंचाने का कार्य करें।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य योजनाओं को तथा केंद्र सरकार के द्वारा ओबीसी के 27 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया तथा 27 परसेंट मेडिकल में छूट दिया, वही केंद्र सरकार में बैठे मोदी जी ने हर घर में सुलभ शौचालय बनवाने का काम किया तथा भारत में निवासरत सभी लोगों को पक्के की मकान देने का वादा 2022 तक किया है। तथा प्रदेश अध्यक्ष जी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को सजग और सतर्क रहने की बात कही।
जिला कार्य समिति के बैठक को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में जब से जिला कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक किए गए अपने कार्यों पर प्रकाश डाले तथा कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए कहा कि हर एक कार्यकर्ता अपने एकरूपता व अनुशासन में रहकर पूरी ऊर्जा के साथ पिछड़ा वर्ग के उत्थान हेतु पूरी लगन के साथ मेहनत करते हैं।
इस कार्यक्रम में महामंत्री, लल्लन यादव, दिलीप गुप्ता, भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल, विनय यादव, शिवनाथ यादव, पी० वर्ग उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, उपाध्याय मुकेश गुप्ता, रामाधार यादव, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, छोटे लाल गुप्ता, ओम प्रकाश सोनी, शंभू नाथ जायसवाल, अजीत सिंह, शकुंतला पोर्ते, उषा गुप्ता, भाजपा आजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमला प्रसाद सिंह, अमित गुप्ता, गौतम सिंह, विजय गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप सोनी, रितेश गुप्ता, संजय यादव, दीनानाथ यादव, राम कुमार कुशवाहा, अजय यादव, मीडिया प्रभारी शिवकुमार यादव, प्रदेश कार्यसमिति विनोद जायसवाल, शैलेश जयसवाल, राजेश्वर यादव, वीरेंद्र गुप्ता, कुलदीप यादव, संजय गुप्ता, तथा सैकड़ों जिला पदाधिकारी एवं 11 मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: