अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। मानसून ने आज गरज और चमक के साथ रविवार को दस्‍तक दिया. इस दस्तक के साथ कुसमी सहित आस – पास इलाकों में झमाझम बारिश हुई. मानसूनी बादलों ने डेरा जमाना कर दिया हैं. हर साल की तरह झमाझम बारिस से कुसमी में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होना शुरू हो गया हैं. नगरीय प्रशासन की उदाशीनता से कुसमी नगर पंचायत के कई वार्डों में बरसाती पानी एकत्र होकर घरों में घुस रहा हैं तो वहीं लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण सड़क में पानी बहने से सड़कों में जगह – जगह गड्ढे हो होने शुरू हो गए हैं जबकि हाल ही में सड़कों का पेच रिपेयर कार्य लोक निर्माण द्वारा कराया गया था. जो अब उखडने लगा हैं

उल्लेखनीय हैं कि बरसात जैसे – जैसे नजदीक आता कुसमी में प्रशासन के द्वारा वैसे – वैसे बिना प्लानिंग के बरसाती पानी के निकासी के लिए तरह – तरह की योजना बना कर पैसे का बंदरबाट शुरू कर दिया जाता हैं. विडंबना हैं कि यहां के जनप्रतिनिधि भी बरसात के पूर्व आँख खोलकर चुप्पी साधे रहते हैं. यदी जनप्रतिनिधियों की पहल सही होती तो निश्चित ही धरातल स्थल पर कार्य मजबूती से झलकता. पिछले वर्ष क्षेत्रिय विधायक ने भी बरसाती पानी के निकासी के लिए नगरीय प्रशासन व लोक निर्माण विभाग को लोगों से मिले सुझाव पर कार्य करने की सलाह दी थीं. सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च भी हुवे. किन्तु लापरवाह विभाग के अधिकारीयो की उदासीनता के कारण नगर में व नगर से लगे ग्राम कंजिया में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था आज भी अधूरा हैं.

रविवार को हुवे तेज बारिश में कुसमी नगर के कई वार्डो में नालियों के जाम होने व पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से वार्ड तलाबनुमा बन गया. कई वार्डो से वार्डवासियों ने इसकी तस्वीर भेजकर स्थिति से अवगत कराया. वार्ड में भ्रमण के दौरान कई स्थानों में पानी निकासी के कारण तलाब नुमा नजारा देखने को मिला. वहीं कुसमी नगर व भेड़ि टोंगरी जंगल से आने वाले बरसाती पानी के निकासी का रास्ता नही होने के वजह से कुसमी से लगे ग्राम पंचायत कंजिया में कुसमी से सामरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर गोपाल यादव के घर के सामने पुलिया जाम होने से बरसाती पानी निकासी नही हो पाती हैं. यहां पर अत्यधिक मात्रा में बाड़ के मुताफिक पानी आता हैं जो मुख्य सड़क पर ही बहने लगता हैं इस दौरान लोगों को कुछ समय के लिए गुजरना मुश्किल हो जाता हैं. तथा बाड़ की तरह पानी बहने से कई लाख रुपये का शासन को सड़क जर्जर होने से नुकसान पहुँच रहा हैं. यहाँ पर सड़क कॉफी खस्ताहाल हो चुका हैं किंतु इस ओर ध्यान देने वाला लोक निर्माण विभाग अपनी उदासीनता नही जाग रहा हैं. जबकि स्थानीय लोगों ने पूरी स्थिति से विभाग को अवगत करा चुका हैं।

Categorized in: