मनेन्द्रगढ़- मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल एवं नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी के बीच मनमुटाव जग जाहिर होने पर कोरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर को सामने आना पड़ा है कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा के निवास में एक बैठक लेकर मनेंद्रगढ़ विधायक व नगरपालिका उपाध्यक्ष के बीच चल रहे मनमुटाव को सुलझाया है तथा समझाइश दी है कि अगर परिवार में कोई बात हो जाती है तो आपसी समझौते के तहत उसे सुलझाया जाए ना कि जग जाहिर किया जाए। बैठक में भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के खास करीबी नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी माने जाते रहे हैं साथ ही श्री तिवारी मनेंद्रगढ़ विधायक के सलाहकार रहे लेकिन कुछ दिन पहले नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने विधायक के सलाहकार पद से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दिया था जिससे विधायक व नगरपालिका उपाध्यक्ष का मनमुटाव जग ज़ाहिर हो गया था शहर की राजनीति गरमा गई थी। विधायक एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष के बीच चल रहे मनमुटाव को सुलझाने के लिए कोरिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर को आगे आना पड़ा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर रविवार को मनेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा के निवास में एक बैठक ली जिसमें भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने दोनों पक्षों की शिकवा शिकायत सुनी और विधायक व नगर पालिका उपाध्यक्ष के बीच चल रहे मनमुटाव को सुलझाया तथा एक दूसरे को गले मिला कर शिकवा शिकायत दूर कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए कहा कि अगर किसी भी तरह की शिकवा शिकायत होती है तो आपसी तालमेल से शिकवा शिकायत को दूर कर लिया जाए बात ना तो जग जाहिर की जाए और ना ही बात को मीडिया तक पहुंचाया जाए इस बात का सभी को ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है और जिले के तीनों विधायक कांग्रेस के हैं सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बैठा कर काम किया जाए किसी भी तरह की गुटबाजी या संगठन को किसी तरह का नुकसान पहुंचे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी को अपने दायरे में रहकर बिना किसी की शिकवा शिकायत के कार्य करना है। दोनों पक्षों ने भविष्य में इस तरह की बात की पुनरावृत्ति ना हो आश्वासन दिया है।

विधायक ने कही माफी मांगने की बात- मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी उनके बड़े भाई की तरह है जिनका वे सम्मान करते हैं। श्री तिवारी जी उनके लिए आदरणीय है पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनसे बड़ा उनका कोई शुभचिंतक नहीं है उनका छोटे भाई की तरह हैं अगर कोई गलती हो गई है जिससे वे नाराज हैं तो उनसे मीडिया के सामने माफी मांगने को तैयार हैं।

Categorized in: