छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में विधायक व मंत्री टीएस सिंह देव के आवास एवं कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस की बैरीकेडिंग का सामना करना पड़ा। यहां पहले से काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की उपस्थिति रही। बैरीकेड को पार करने का प्रयास भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता अंतिम तक किए, बाद में पुलिस बैरिकेड के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विधानसभा प्रभारी रामकृपाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, मोर आवास मोर अधिकार के संभागीय प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का समूह शहर के पुराना बस स्टैंड से जोरदार नारेबाजी करते अग्रसेन चौक होते हुए टीएस सिंहदेव के निवास और कार्यालय तपस्या भवन के समीप पहुंचा और भीख नहीं अधिकार मांगते हम अपना आवास मांगते के नारों के साथ धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगा।
इसके पहले हुई सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अंबिकापुर के प्रभारी रामकृपाल साहू ने कहा कि टीएस सिंहदेव को जिताकर अंबिकापुर की जनता अब पछता रही है। गरीबों का आवास छीनने वाली भूपेश सरकार व उनके अकर्मण्य मंत्री को जाने से अब कोई नहीं रोक सकता। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सरगुजा के विकास को टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कुर्सी की आपसी लड़ाई ने दशकों पीछे धकेल दिया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि 2022 सभी गरीबों को छत मिले, परंतु छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की गरीब जनता को वहां की राज्य सरकारों ने छलपूर्वक आवास मिलने नहीं दिया। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी। मोर आवास मोर अधिकार के संभाग प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि टीएस सिंहदेव का चाल, चरित्र और चेहरा आम जनता पहचान चुकी है। गरीबों को आवास देने के मामले में नाखून कटाकर शहीद बनाने का ढोंग कर रहे हैं टीएस बाबा। यदि उन्हें गरीबों के आवास की इतनी ही चिंता थी तो वे मंत्री पद छोड़ कर आम जनता के संघर्ष में शामिल क्यों नहीं हुए। ओबीसी मोर्चा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा केवल पंचायत विभाग से इस्तीफा देकर आम जनता को मूर्ख बना रहे हैं टी एस सिंहदेव। अंबिकापुर विधानसभा के विधायक और मंत्री सिंह देव ने अपने पत्र में जिस कारण से विभाग छोडऩे की बात कही थी, उसे भूपेश सरकार ने आज भी पूरा नहीं किया है, ऐसे में तत्काल उन्हें अपना मंत्री पद छोड़ देना चाहिए। नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा की गरीब जनता को अगर प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है तो इसके सबसे बड़े दोषी भूपेश बघेल नहीं बल्कि टीएस सिंहदेव हैं। अपने कर्मों के कारण टीएस सिंहदेव जनता में मुंह दिखाने के लायक नहीं है। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। घेराव के मौके पर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, नगर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, बलराम जयसवाल, राजबहादुर शास्त्री, आलोक दुबे, फुलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, राधेश्याम ठाकुर, विकास पांडेय, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, मुनेश्वर रजवाड़े, रामकेश्वर रजवाड़े, दिनेश साहू, अनिल सिंह, राजेंद्र जयसवाल, विश्वविजय सिंह तोमर, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, संजय अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक सोनवानी, वीरेंद्र बघेल, मनोज सोनी, संजीव वर्मा, पंकज गुप्ता, प्रिया सिंह, ज्योति चौरसिया, माया मिश्रा, संजय त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, शानू कश्यप, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Categorized in: