छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अंबिकापुर में पवन खेड़ा का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी तथा मल्लिकार्जुन खडग़े से माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से पूरा देश आहत हुआ है, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करते हुए पुतला दहन कर रही है और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और राहुल गांधी से मांग करती है कि वो सार्वजनिक रूप से इस कृत्य के लिए माफी मांगें। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोघ कश्यप ने कहा कि देश के युवा इस घटना से आक्रोशित हैं, वे पवन खेड़ा को माफ नहीं करेंगे। जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा पवन खेड़ा को सरगुजा की धरती पर आने नहीं दिया जाएगा, जब तक वे प्रधानमंत्री से क्षमा नहीं मांगते। पुतला दहन के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिरुद्ध मिश्रा, मनीष दुबे, जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, शरद सिन्हा, वीर सोनी, भाजयुमो नगर महामंत्री रवि सोनी, दीपक यादव, अनुराग शुक्ला, विवेक सिंह, मोंटी यादव, अतीश पांडेय, रौनी मिश्रा, हिमांशु सिंह सेंगर, रिशु अंबष्ट, रजनीश सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रिंस चौबे, राहुल दुबे, दीपू पांडेय, अश्विनी जयसवाल, अभिषेक तिवारी, युवराज कुमार, नितेश पांडेय, आर्यन तिवारी, हनी दुबे, मिथिलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: