बलरामपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है बलरामपुर मुख्यालय से महज कुछ ही दुरी पर स्थित ग्राम पंचायत सरनाडिह निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने घर के बाजू में बने कुएं में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सूत्रों के अनुसार, मृतिका एक माह
पहले ही वह ससुराल से मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि वह ससुराल में रहना नहीं चाहती थी और वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट थी।
घटना की जानकारी तब मिली जब परिजनों ने कुएं में फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकलवाया गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
