बलरामपुर ग्राम डूमरखी में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सरपंच के कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान डूमरखी पुरान पारा निवासी लखपतिया उम्र लगभग 50 वर्ष, पति सूदन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते गुरुवार से अपने घर से लापता थी, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
शनिवार सुबह सरपंच के कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने
मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Categorized in: