किसानों को 21 मई को मिलेगा बोनस, ‘भरोसा सम्मेलन’ में राज्य सरकार करेगी बोनस का वितरण बस्तर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार आगामी 21 मई को किसानों के लिए भरोसा सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है।

 

इस आयोजन के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन योजना व राजीव मितान योजना की बोनस राशि का वितरण किया जाएगा।

बता दें कि बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए धमतरी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उक्ताशय की घोषणा की।

हेलीपैड में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने बताया कि 21 मई को भरोसा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को राजीव किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमि योजना व अन्य योजना की राशि का वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी हार्टीकल्चर यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जायेगा।

 

Categorized in: